सीएम भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तंज : बोले - कांग्रेस को सड़कों पर नहीं, लोगों के पास जाना चाहिए

 फोटो : फाइल फोटो 

नई दिल्ली , 03 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस नेताओं पर तंज कसा है । उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने पर वही EVM सही है और जहां वो चुनाव हारते हैं, वहां EVM खराब हो जाती है ।

दरअसल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दिल्ली दौरे पर है । मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि EVM का बहाना कब तक चलेगा ? उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों को कहना चाहता हूं कि इसका जवाब आपको सड़कों पर नहीं मिलेगा बल्कि जनता के बीच में जाकर मिलेगा। 

सीएम ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस के लोगों को समझना चाहिए कि इन आरोपों से कुछ नहीं होने वाला है। ऐसी कौन सी संस्था है जिसपर आपने आरोप नहीं लगाया है। देश की जनता पूरी तरह से जानती है कि आपकी कुर्सी की जो तिलमिलाहट है, उसके कारण आप परेशान हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिस तरह से काम कर रही है, उन्हें अभी बहुत दिनों तक विपक्ष में ही रहना होगा। जैसी इनकी शब्दावली है, देश की जनता देख रही है कि आप किसके बारे में और कैसे बोल रहे हैं। देश की जनता पूरी तरह से जानती है और समय आने पर आपको जवाब भी देगी।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit