झुंझुनूं में तीसरे चरण में वोटिंग जारी : गोठड़ा पंचायत समिति के बारवा गांव में ईवीएम में खराबी, डेढ़ घंटे तक रुकी वोटिंग

 फोटो : फाइल फोटो 

झुंझुनूं  , 03 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

झुंझुनूं जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों में मतदान चल रहा है। जिले की चार पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मतदान चल रहा है ।

गोठड़ा में ईवीएम खराब :-

गोठड़ा पंचायत समिति के बारवा गांव में मतदान के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से करीब डेढ़ घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही। मशीन बंद रहने के कारण मतदान केंद्र पर महिलाओं की लंबी कतारें लग गईं। मतदान करने पहुंची महिलाओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा।
गोठड़ा पंचायत समिति – 36.33 प्रतिशत
गुढ़ा गौड़जी पंचायत समिति – 31.75 प्रतिशत
नवलगढ़ पंचायत समिति – 30.83 प्रतिशत
उदयपुरवाटी पंचायत समिति – 31.02 प्रतिशत

जिले में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit