वीडियो न्यूज : कोटपुतली बहरोड में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी : कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने किया नीमराणा के अतिसंवेदनशील रेवाणा मतदान केंद्र का निरीक्षण

 फोटो : फाइल फोटो 

कोटपुतली-बहरोड़, 03 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

कोटपुतली-बहरोड़ जिले में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत जिले की चार पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है। जिले की चार पंचायत समितियों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पद के लिए मतदान चल रहा है ।

मतदान को लेकर लोगों में उत्साह है । स्काउट - गाइड बुजुर्ग और विकलांग मतदाताओं की मदद कर रहे है । वही जिला कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने नीमराणा के अतिसंवेदनशील रेवाणा मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि चार पंचायत समितियों में मतदान चल रहा है। 10 बजे तक की जो अंतिम सूचना थी उसमें 16 प्रतिशत मतदान हो चुका था। सभी जगह शांति है। पुलिस प्रशासन दोनों सहयोग से काम कर रहे हैं। प्रत्येक पंचायत समीति में अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है। सेक्टर और एरिया मजिस्ट्रेट्स को विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit