खाद्य वस्तुओं के 21 सैम्पल लिए : स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रीमाधोपुर, रींगस और खूड में की कार्रवाई, लिए सैंपल

 फोटो : फाइल फोटो 

सीकर , 03 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

चिकित्सा विभाग की ओर से दीपावली के त्यौंहार को देखते हुए खाद्य वस्तुओं की सघनता से जांच की रही है। साथ ही खाद्य वस्तुओं के प्रतिष्ठानों व दुकानों का निरीक्षण किया जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण आयुक्त अविचल चतुर्वेदी के निर्देश पर प्रदेश में शुरू किए गए दीपावली विशेष अभियान के तहत मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने श्रीमाधोपुर क्षेत्र में कार्रवाई कर दस सैम्पल मावा, घी, नमकीन, रसगुल्ला व मिठाइयों के लिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक महरिया ने बताया कि मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तीन अलग अलग टीमें बनाकर श्रीमाधोपुर, रींगस और खूड में खाद्य वस्तुओं की जांच के लिए भेजी गई।

यहां हुई जांच :-

खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूलसिंह बाजिया, वीकेश कुमार मीना, साधना जांगिड़, शुभम कुमार वर्मा की टीम ने श्रीमाधोपुर क्षेत्र में श्री गोपाल रसगुल्ला भण्डार व लक्ष्मी मिष्ठान भंडार, मिलन रसगुल्ला भण्डार श्रीमाधोपुर से रसगुल्ला, गुलाब जामुन नमकीन, मिल्क केक के नमूने लिए। टीम ने बाजार में एक दर्जन से अधिक खाद्य वस्तुओं की दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों को साफ सफाई रखने, फूल कलर सीमित व उचित मात्रा में प्रयोग करने तथा खाद्य सुरक्षा अधिनियम की पालना करने के निर्देश दिए।

वहीं रींगस क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी महमूद अली, अंबिका चौधरी की टीम ने अशोक फूड मर्चेट और किराना स्टोर व खंडेलवाल किराना एंड जनरल स्टोर से रिफाइंड सोयाबिन ऑयल, मैदा, साल्क, बेसन, रसगुल्ला के सैम्पल लिए। इसी प्रकार खूड क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदराम मीणा, सुनीता यादव, कमलेश मीणा की टीम ने मावा, पेडा, रसगुल्ला, रिफाइंड सोयाबिन तेल, आचार, नमकीन, धनिया पाउडर के सैम्पल लिए। 

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit