सीकर में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न : तीसरे चरण में पांच पंचायत समितियों में 67.69 प्रतिशत मतदान

 फोटो : फाइल फोटो 


सीकर, 03 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के तहत मंगलवार को सीकर जिले की पांच पंचायत समितियों दांतारामगढ़, धोद, धोद ग्रामीण, खाचरियावास एवं पलसाना में तृतीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। 
 
मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा गया। स्काउट गाइड सहित स्कूली बच्चों ने बुजुर्ग एवं विकलांग मतदाताओं की मदद की।
 
67.69 प्रतिशत मतदान:-
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि तृतीय चरण में जिले के कुल 4 लाख 96 हजार 107 मतदाताओं में से 3 लाख 35 हजार 829 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में कुल 67.69 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
 
उन्होंने बताया कि पंचायत समिति दांतारामगढ़ में 65.90 प्रतिशत, धोद में 68.76 प्रतिशत, धोद ग्रामीण में 70.77 प्रतिशत, खाचरियावास में 64.79 प्रतिशत तथा पलसाना में 66.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit