श्रीगंगानगर में रेल ट्रैक पर धमाका : हादसे की बड़ी साजिश नाकाम होने की आशंका, मामले की जांच शुरू

 फोटो : फाइल फोटो 

श्रीगंगानगर, 04 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर धमाके की घटना सामने आई है। गांव 50 GB के नजदीक हुए विस्फोट से रेलवे ट्रैक के सीमेंट पिलर क्षतिग्रस्त हो गए। 
 
ट्रेन को निशाना बनाने की आशंका के चलते पुलिस अधीक्षक (SP) सहित विभिन्न जांच एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू कर दी।
 
बता दे कि कुछ दिन पहले ही रावला मंडी क्षेत्र से करीब 7 किलो RDX बरामद किया गया था। ऐसे में इस धमाके को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
 
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit