पूर्व विधायक बलजीत यादव को हाईकोर्ट से राहत : कोर्ट ने बलजीत यादव को जमानत पर रिहा करने के दिए आदेश, जेल मे है बंद

 फोटो : फाइल फोटो 

जयपुर, 04 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
दिवाली से पहले पूर्व विधायक बलजीत यादव को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने एमएलए फंड में कथित अनियमितता और करीब 3.72 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में जयपुर की सेंट्रल जेल में बंद बलजीत यादव की दूसरी जमानत याचिका स्वीकार कर ली है।

जस्टिस रवि चिरानिया की एकलपीठ ने बलजीत यादव को जमानत पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता चित्रांश सक्सेना ने पैरवी की।

बता दें कि विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के कथित दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बलजीत यादव को इसी साल 3 फरवरी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद रिमांड अवधि पूरी होने पर 7 फरवरी को उन्हें जयपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया था। जहां से बलजीत यादव को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। अब बलजीत यादव को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit