फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना में बुधवार को सोने चांदी के बड़े शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ । बुधवार को शहर की सुभाष मंडी में गृह लक्ष्मी ज्वेलर्स का भव्य शुभारंभ हुआ । इस अवसर पर शहर सहित आसपास के लोग आशीर्वाद देने एवं खरीददारी के लिए पहुंचे ।
कार्यक्रम में घुघाड़ी धाम अवध बिहारी महाराज, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, नगर पालिका अध्यक्ष महेश मेगोतिया, उपाध्यक्ष जेपी यादव, उद्योगपति और समाजसेवी दौलत राम गोयल, भाजपा नेत्री वीरांगना कविता सामोता, वीर तेजाजी शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष जगदीश जाखड़, ग्राम पंचायत चला से सरपंच प्रतिनिधि पवन मील सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और कंपनी के निदेशक महेंद्र कुमार बोरख, संदीप सुंडा और डॉ मोहर सिंह जाखड़ को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की ।
प्रतिष्ठान के शुभारंभ के अवसर पर ही बड़ी संख्या मे महिए भी खरीददारी के लिए पहुंची । महिलाओं ने कानों के झुमके, चांदी की चेन सहित पाजेब की खरीददारी की ।
इस दौरान एक बुजुर्ग अपनी पौती के लिए नाक की लौंग, एक पति अपनी पत्नी के लिए गले का हार खरीदते हुए भी नजर आए । पति का कहना था कि आज विशेष छूट मिल रही है । इसलिए पत्नी को उपहार देने के उद्देश्य से खरीददारी की है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment