फोटो : फाइल फोटो
भारतीय रक्षा बलों की सिफारिशों के आधार पर मंत्रिमंडल ने अग्निवीरों के लिए दो वर्ष की सेवा अवधि को स्वीकृति दी है। इसके बाद अब अग्निवीरों छ साल तक नौकरी कर सकेंगे ।
दो वर्ष की इस अतिरिक्त सेवा अवधि के पूरा होने के बाद सभी अग्निवीरों को उनकी इच्छा और निर्धारित चयन मानदंडों को पूरा करने की शर्त पर नियमित सैनिकों के रूप में भर्ती होने का अवसर दिया जाएगा।
इच्छुक 75 प्रतिशत अग्निवीरों के लिए दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा अवधि शुरू करने का निर्णय अग्निवीरों की आकांक्षाओं और संगठनात्मक दक्षता के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के मूल उद्देश्य से विस्तृत, सुविचारित और तर्कसंगत मूल्यांकन तथा प्राप्त फीडबैक के आधार पर लिया गया है।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने कह कि अग्निपथ' योजना 14 जून 2022 को शुरू की गई थी। उस समय यह बताया गया था कि अग्निवीरों के प्रदर्शन का लगातार मूल्यांकन किया जाएगा और समय-समय पर इस योजना की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अग्निवीरों का पहला बैच अब अपना चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाला है। इन चार वर्षों में किए गए प्रदर्शन मूल्यांकन के आधार पर, हमें उनके काम को लेकर बहुत सकारात्मक फीडबैक मिला है। योग्यता के आधार पर 25% अग्निवीरों को नियमित सेना में शामिल किया जाएगा।
पहले, 75% अग्निवीरों के लिए यह प्रावधान था कि वे अनुशासित और प्रेरित युवाओं के रूप में वापस समाज में लौट जाएंगे। लेकिन अब इस योजना के तहत, इन 75% अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल का अवसर दिया जाएगा। इन दो वर्षों के पूरा होने पर, जो भी इच्छुक होंगे, उन्हें एक तय चयन प्रक्रिया के आधार पर सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा।
फिलहाल तीनों सेनाओं में करीब 3.18 लाख अग्निवीर सेवा दे रहे हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment