राजस्थान के 27 जिलों में मतदान शुरू : 3716 ग्राम पंचायतों में गांवों की सरकार चुनेंगे 1.06 करोड़ मतदाता

 फोटो : फाइल फोटो 

जयपुर, 05 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज 27 जिलों की 3716 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। इस दौरान सरपंच के 3716 और वार्ड पंच के 34,218 पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस चरण में 1.06 करोड़ से अधिक मतदाता गांवों की सरकार चुनेंगे। इनमें 55.48 लाख पुरुष और 51.33 लाख महिला मतदाता शामिल हैं।
 
निर्वाचन प्रक्रिया के लिए प्रदेशभर में 11,869 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सरपंच पद के लिए ईवीएम और वार्ड पंच पद के लिए मतपत्र के जरिए मतदान कराया जाएगा।
 
खास बात यह है कि मतदान समाप्त होते ही आज ही मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। चुनाव को लेकर प्रशासन और निर्वाचन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
 
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit