वीडियो न्यूज : नीमकाथाना में अवैध पटाखों का जखीरा बरामद : 10 क्विंटल से अधिक पटाखे बरामद, पटाखो की अवैध बिक्री करने वाले कारोबारियों में मचा हड़कंप

 फोटो : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 05 नवंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना शहर में अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 क्विंटल से अधिक पटाखों का भारी जखीरा बरामद किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों का कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने नीमकाथाना की सब्जी मंडी में कार्रवाई करते हुए एक जनरल स्टोर पर दबिश दी। यहां बिना लाइसेंस खुले में पटाखों की बिक्री की जा रही थी। पुलिस को दुकान के नीचे बने बेसमेंट में भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक मिला। जांच के दौरान 10 क्विंटल से अधिक पटाखे बरामद किए गए।

बताया जा रहा है कि पटाखों का भंडारण बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए किया जा रहा था। पुलिस ने पटाखों को जब्त कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में अवैध पटाखा कारोबारियों में खलबली मच गई।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit