फोटो : फाइल फोटो
झुंझुनूं , 05 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में जिले की चार पंचायत समितियों की 107 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान चल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लाइने लगी हुई है ।
तीसरे में चरण में नवलगढ़, गोठड़ा, उदयपुरवाटी और गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें नवलगढ़ की 26, गोठड़ा की 25, उदयपुरवाटी की 24 और गुढ़ागौड़जी की 32 ग्राम पंचायतें हैं। चारों पंचायत समितियों में कुल 107 सरपंच चुने जाएंगे। इनके साथ 1197 वार्ड पंच पदों के लिए भी मतदान हो रहा है।
सुबह 10 बजे तक मतदान प्रतिशत:-
1. गोठड़ा पंचायत समिति – 22.89 प्रतिशत
2. गुढ़ा गौड़जी पंचायत समिति – 19.38 प्रतिशत
3. नवलगढ़ पंचायत समिति – 17.27 प्रतिशत
4. उदयपुरवाटी पंचायत समिति – 19.61 प्रतिशत
लगी लंबी लाइन :-
सुबह मतदान शुरू होते ही केंद्र पर वोट डालने के लिए ग्रामीणों की लंबी कतारें लग गईं। महिला और पुरुष मतदाता अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment