फोटो : फाइल फोटो
नागौर, 05 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
नागौर शहर के बड़ली क्षेत्र में गुरुवार को पटाखा गोदाम में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और इसके बाद जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना भयावह था कि आसपास का पूरा इलाका दहल उठा। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिसकर्मी, दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
तहसीलदार नरसिंह टैंक ने बताया कि आज यहां आगजनी हुई है। हम मौके पर पहुंचे हैं। आग पर काबू पा लिया गया है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। इसमें 2 लोगों की मृत्यु हो गई है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment