फोटो : फाइल फोटो
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ईवीएम के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला है । उन्होंने कहा कि MLC चुनाव में बैलेट पेपर का इस्तेमाल करके इस प्रक्रिया को पहले ही परख चुके हैं। इसमे भी कांग्रेस एक भी सीट नहीं ला पाई ।
दरअसल केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर में मीडियाकर्मियों से बात कर रहे थे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस बैलेट पेपर से वोटिंग की वकालत करती है हमने इसे इसको भी आजमा लिया है।
उन्होंने कहा कि हमने आपकी मांग के अनुसार बैलेट पेपर का इस्तेमाल करके चुनाव कराए थे। MLC चुनाव में बैलेट पेपर का इस्तेमाल करके इस प्रक्रिया को पहले ही परख चुके हैं। अगर बैलेट पेपर का इस्तेमाल करने के बाद भी कांग्रेस पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाती है, तो क्या आप बैलेट पेपर के इस्तेमाल की अपनी मांग वापस ले लेंगे?
वैष्णव ने कांग्रेस से सवाल करते हुए पुचः कि क्या आप मानते हैं कि जो लोग भारत के नागरिक नहीं हैं, उन्हें भी वोट देने का अधिकार मिलना चाहिए? क्या आप चाहते हैं कि जो लोग गुजर चुके हैं, उनके नाम वोटर लिस्ट में बने रहें? क्या आप यही चाहते हैं? क्या आप चाहते हैं कि एक ही व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में चार-पांच अलग-अलग जगहों पर हो? क्या कांग्रेस पार्टी इसी तरह की व्यवस्था की वकालत करती है?
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अक्सर संविधान की एक प्रति दिखाते हैं, लेकिन क्या आपने सच में इसे पढ़ा है? क्या आपको पता है कि संसद को संविधान के प्रावधानों के अनुसार ही काम करना होता है? क्या आप समझते हैं कि संवैधानिक ढांचे के तहत बनी संस्थाएं सम्मान की हकदार हैं?
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment