फोटो : फाइल फोटो
जयपुर, 05 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर अभिषेक चौधरी के नाम पर मुहर लग गई है। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल चौपड़ा और उपाध्यक्ष राजकुमार परसवाल बनाए गए है । यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने तीनों की नियुक्ति के आदेश गुरुवार को जारी किए।
यूथ कांग्रेस के तीनों पदाधिकारियों को पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । डोटासरा ने कहा कि अभिषेक जी, मुझे पूर्ण विश्वास है कि महादेव की कृपा और युवाओं के विश्वास से आपके संघर्षशील नेतृत्व में राजस्थान युवा कांग्रेस युवाओं के हक, रोजगार और बेहतर भविष्य की आवाज़ को मजबूती से बुलंद करेगी।
अभिषेक को मिले सर्वाधिक वोट :-
अभिषेक चौधरी को हाल ही में हुए यूथ कांग्रेस के चुनाव में 6,15,057 वोट मिले थे। वही अनिल चोपड़ा को 5,45,638 वोट और राजकुमार परसवाल को 1,95,000 से अधिक वोट मिले थे।
वोटों के लिहाज से अभिषेक चौधरी का अध्यक्ष बनना लगभग तय था। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय प्रभारी ने टॉप पैनल के इंटरव्यू किए। इसके बाद अब आधिकारिक रूप से अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की घोषणा की गई।
जल्द नई टीम :-
प्रदेशाध्यक्ष और दो उपाध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब राजस्थान यूथ कांग्रेस की नई टीम बनेगी। जल्द ही अब बाकी प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा होगी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment