फोटो : फाइल फोटो
सभापति और आयुक्त ने जाट बाजार, तापड़िया बगीची, कल्याण सर्किल सहित शहर के प्रमुख बाजारों और सर्किलों में पैदल घूमकर तैयारियों का जायजा लिया। जहां कमी दिखी, वहां मौके पर ही अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
सभापति खतीजा बानो ने कहा दीपावली सिर्फ त्योहार नहीं, यह हमारे सीकर की पहचान है। मैं चाहती हूँ कि इस दीपावली पर सीकर का हर बाजार, हर सर्किल, हर चौराहा रोशनी से इस तरह जगमगाए कि देखने वाला कह उठे यही है हमारा सीकर। स्वच्छता और रोशनी, दोनों में कोई समझौता नहीं होगा। शहरवासियों को स्वच्छ, सुंदर और जगमग सीकर देना ही हमारा संकल्प है।
आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा हम दिन-रात फील्ड में हैं। रोशनी की सजावट अंतिम चरण में है और रात्रिकालीन सफाई के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं। रात में बाजारों की सफाई के बाद सुबह शहर बिल्कुल स्वच्छ मिलेगा। हमारा पूरा प्रयास है कि त्योहार के दौरान शहरवासियों और व्यापारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
इस दौरान राजस्व अधिकारी महेश चंद्र योगी, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, संबंधित जोन प्रभारी एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment