ग्राम पंचायत पापड़ा में सुंदर पापड़ा बने सरपंच : अमर सिंह को 474 वोट से हराया, सुंदर लाल पापड़ा को 1106 वोट मिले

 फोटो : फाइल फोटो 

उदयपुरवाटी , 06 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
उदयपुरवाटी पंचायत समिति क्षेत्र की 24 ग्राम पंचायतों में गुरुवार को सरपंच और वार्ड पंच पद के लिए वोटिंग हुई । वोटिंग के बाद देर रात तक सरपंच और वार्ड पंच पदों के परिणाम घोषित हुए ।

ग्राम पंचायत पापड़ा में सुंदर पापड़ा सरपंच पद पर विजयी हुए । सुंदर लाल पापड़ा को 1106 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी अमर सिंह को 632 वोट मिले। ऐसे में 474 वोट से सुंदर लाल पापड़ा विजयी हुए।

ग्राम पंचायत पापड़ा में सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में कुल 13 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे । जिसमें सुंदर लाल पापड़ा सरपंच पद पर विजयी हुए ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit