फोटो : फाइल फोटो
जिले के रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है । जहां तेज रफ्तार बाइक सवार नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे बने पक्के स्ट्रक्चर से जा टकराया।
हादसा 4 नवंबर 2026 का बताया जा रहा हैैं। घटना का एक वीडियो अब सामने आया है । वीडियो में साफ देखा जा सकता कि तेज रफ्तार बाइक सवार नियंत्रण खो बैठता है और सड़क किनारे बने पक्के स्ट्रक्चर से जा टकरा जाता है ।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक हवा में उछलकर दूर जा गिरा। हालांकि, सड़क पर गिरने के तुरंत बाद युवक अपने पैरों पर खड़ा हो गया और सड़क के किनारे आ गया ।
हादसे का वीडियो सामने आने के बाद लोग इसे बाबा श्याम का चमत्कार मान रहे हैं। वही इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार के खतरों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment