अंबेडकर मिशन सोसायटी की नई कार्यकारिणी गठित : महेश चावरिया अध्यक्ष बनाए गए, पप्पू सिंह कोषाध्यक्ष और ओंकारमल वर्मा ऑडिटर नियुक्त

 फोटो : फाइल फोटो 

खेतड़ी, 06 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
खेतड़ीनगर केसीसी के अंबेडकर पार्क में अंबेडकर मिशन सोसायटी की बैठक आयोजित हुई । बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इस दौरान अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी नियुक्त किए गए।
 
इस दौरान महेश चावरिया को अध्यक्ष और सुरेश बड़बर को महामंत्री नियुक्त किया गया। सत्यनारायण गर्वा और मनोज कुमार मीणा को संरक्षक बनाया गया। वही घीसाराम पंवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। पार्वती देवी और सत्यवीर बोयल उपाध्यक्ष बनाए गए।
 
इन पदों पर नियुक्तियां :-

सत्यनारायण जेवरिया, विनोद कुमार सारवाण और रामसिंह मीणा को सचिव बनाया गया। राजेश चंदेलिया और अनिल मीणा को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया।

भंवरलाल पीवाल और विजय जैयदिया संयुक्त सचिव बनाए गए। शरद खोईवाल और राजेंद्र कुमार चावरिया को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।

कोषाध्यक्ष सहित सदस्य नियुक्त :-

पप्पू सिंह को कोषाध्यक्ष और ओंकारमल वर्मा को ऑडिटर नियुक्त किया गया। नटवरलाल और जगदीश को प्रचार मंत्री बनाया गया। वही गोपाल पंवार, जगदीश प्रसाद, सुरेंद्र, बहादुरसिंह, संतोष कुमार चावरिया, ओमप्रकाश झाझोट और जुगल किशोर चंदेलिया को सदस्य नियुक्त किया गया।

पदाधिकारियों का सम्मान :-

कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्ष महेश चावरिया ने कहा कि समाज के लोगों को संस्था के साथ जोड़कर समाज के विकास के लिए बेहतर कार्य करवाए जाएंगे। वहीं प्रत्येक व्यक्ति को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit