वीडियो न्यूज : धन तेरस पर नीमकाथाना के बाजार गुलजार : बाजारों में हुई खरीदारी, लोगों ने की जमकर खरीददारी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

 फोटो : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 06 नवंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के बाजारों में धनतेरस पर जमकर खरीदारी हुई। बाजार में धन की वर्षा हुई। लोगों ने अपनी आवश्यकता और मान्यताओं के अनुसार सामानों की खरीदारी की।

हालंकि, सुबह बाजार से रौनक गायब रही। लेकिन जैसे ही दिन ढलता गया, बाजार में रौनक लौटने लगी । लंबे समय के बाद बाजार में रौनक छाई।

धन तेरस पर सोने-चांदी के सिक्के, जेवरात, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की बिक्री हुई। बर्तन की दुकानों, इलेक्ट्रॉनिक प्रतिष्ठानों, वाहनों के शोरूम में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।

ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे पर खुशी नजर आई। ग्राहकों ने त्योहार को लेकर अपनी खुशी जताई। धनतेरस को लेकर बाजार गुलजार नजर आए।

पुलिस भी बाजार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद नजर आई और बार-बार गाड़ियों से गश्त लगाती नजर आई, वहीं भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला।

मोबाईल की दुकान पर भीड़ :-
मोबाईल की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर की विभिन्न मोबाईल दुकान पर लोग अलग अलग कंपनी के मोबाईल लेने के लिए पहुंच रहे हैं। दीपावली के सीजन में लोग हर्ष के साथ खरीददारी कर रहे है ।

गैलेक्सी मोबाईल के नदीम कुरेशी ने बताया कि मोबाईल की कीमतों में उछाल आने की वजह से लोग जरूरत होने पर खरीददारी कर रहे है। मोबाईल सेक्टर मे पहले इ तुलना में कम ही खरीददारी की जा रही है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit