फोटो : फाइल फोटो
पूर्व सीएम अशोक गहलोत की दुकान पर प्रदेश में सियासत तेज हो गई है । सीएम भजनलाल शर्मा के आरोपों पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासराय और नेता विपक्ष टिकाराम जूली सहित कांग्रेस नेताओं ने मोर्चा संभाला । वही अब खुद गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा के आरोपों पर पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि मैंने खाद की दुकान जब खोली थी 56 साल पहले...तो उस समय भजनलाल की उम्र करीब 5 साल या...मेरे हिसाब से 2 -3 साल के होगी। जब आप 2 - 3 साल या मानलो 5 साल के थे, तो आपको क्या मालूम पड़ा कि मैने वहां पर क्या - क्या खाद को लेकर या बीज को लेकर क्या किया ? तो इनको कोई सपना आया क्या ?
तिलमिला पर पलटवार :-
गहलोत ने सीएम के तिलमिला गए के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि शिखर अग्रवाल के विला का हमने इश्यू बनाया तो सीएम क्या-क्या बोल रहे है। गहलोत ने कहा कि अब वो ( सीएम भजनलाल) कह रहे हैं कि आप तो तिलमिला गए, तिलमिला मैं नहीं गया। मैंने जो आरोप लगाए थे, उससे आप तिलमिला गए, इसलिए आपके मुंह से ये अनर्गल और कपोलकल्पित बातें निकल रही हैं।अपराधबोध से ग्रसित व्यक्ति ही तिलमिलाता है। उनके ( सीएम भजनलाल) मुंह से जोधपुर में जो कुछ निकला वो तिलमिलाने का असर है।
दुकान पर सियासत :-
गहलोत ने कहा कि मैंने 56 साल पहले खाद बीज की दुकान खोली थी तब भजनलाल पांच साल के थे। उस दुकान को छह महीने में बंद कर दिया था, क्योंकि मुझे छात्रसंघ का चुनाव लड़ना था। पर मैं ये पूछना चाहता हूं कि जब आप दो-तीन साल के या 5 साल के ही होंगे, तब आपको क्या मालूम पड़ा कि मैंने वहां पे क्या-क्या किया? आपने मुझ पर नकली खाद बीज के आरोप लगाए, तो इनको क्या सपना आया? ये समझ के परे है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment