फोटो : फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम ने कहा कि आपकी तरह, मैं भी दिवाली बहुत उत्साह के साथ मनाता हूं और जैसा कि आप जानते हैं, यह मेरी एक नियमित परंपरा बन गई है कि मैं इस समय को हमारे सैनिकों के बीच बिताऊं, एक ऐसी परंपरा जिसे मैं इस साल भी जारी रखूंगा।
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर कर देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा - नमस्ते, दीपावली का पावन पर्व, पूरा देश रोशनी से जगमगा रहा है। प्रकाश का यह पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, आपका ये पर्व आपका आगे का समय सब कुछ सुख-शांति और समृद्धि से भरा रहे।मैं भी आपकी तरह बड़े उत्साह से दीपावली मनाता हूं। और हर साल आप जानते हैं देश के वीर जवानों के बीच जाना मेरा नित्यक्रम है। इस बार भी जारी रहेगा। आप सबको दीपावली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
देश का प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार मोदी ने सैनिकों के साथ दीपावली मनाई। वे सियाचिन पर तैनात जवानों के बीच पहुंचे। जवानों को अपने हाथ से मिठाई खिलाई और उनका हौसला बढ़ाया।
2025 में पीएम मोदी ने गोवा में INS विक्रांत पर नौसैनिकों के बीच दिवाली मनाई थी। यहां उन्होंने करीब 40 मिनट की स्पीच दी थी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment