अयोध्या में 'राम की पैड़ी' में ड्रोन शो : लेज़र और लाइट शो के साथ रामलीला का मंचन, योगी बोले - आज लाखों दीपक जगमगा रहे

 फोटो : फाइल फोटो 

अयोध्या, 07 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

अयोध्या में सरयू नदी के तट पर 'राम की पैड़ी' में ड्रोन शो का आयोजन किया गया । यह ड्रोन शो अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे ।

कार्यक्रम में सरयू नदी के तट पर स्थित राम की पैड़ी पर लेज़र और लाइट शो के साथ रामलीला का भी मंचन किया गया । सरयू की महाआरती की गई । इसके बाद आतिशबाजी की गई।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपोत्सव 2026 को संबोधित करते हुए कहा कि आपने देखा है कि राम की पैड़ी पर आज लाखों दीपक जगमगा रहे हैं। ठीक 36 वर्ष पहले इसी सरयू नदी का जल राम भक्तों के लहू से रक्तरंजित हुआ था। अयोध्या की गलियों को जिन लोगों ने आज से 36 वर्ष पहले रक्तरंजित किया था, जो लोग राम के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा कर रहे थे, जिन्होंने राम मंदिर के निर्माण में बाधाएं खड़ी कीं, वे आज फिर से सिर उठाने का प्रयास कर रहे हैं। वे जानते हैं आज के भारत की ताकत, वे राम भक्तों की ताकत जानते हैं।

योगी ने कहा कि जो लोग पहले कहते थे कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता, जो लोग अयोध्या में जय श्री राम बोलने को प्रतिबंधित करते थे, आज गाहे-बगाहे वे लोग भी राम मंदिर में दर्शन करने का सपना देख रहे हैं। आइए, पहले राम भक्तों से और उन कार्यसेवकों, उन पूज्य संतों से माफी जरूर मांगिये, जिन्होंने अयोध्या को बदनाम किया था। वे अपने कृत्यों के लिए सार्वजनिक माफी मांगें।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit