फोटो : फाइल फोटो
खेतड़ी में उस समय हड़कंप मच गया जब राजस्थान रोडवेज का एक चालक मोबाइल टावर पर चढ़कर गया । चालक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
चालक ने अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। वही सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चालक से समझाइश कर सुरक्षित डेढ़ घंट बाद नीचे उतारा गया।
जानकारी के अनुसार, जसरापुर निवासी कालूराम पुत्र सांवलराम वर्ष 2002 से राजस्थान रोडवेज में चालक के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी मलसीसर से जयपुर जाने वाली रोडवेज बस पर है।
अधिकारियों पर आरोप :-
कालूराम ने रोडवेज के इंस्पेक्टर ओंकार सिंह, मोहनलाल सैनी, सहीराम गार्ड और अजयपाल पर परेशान करने तथा हार्ड ड्यूटी लगाकर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
चालक का कहना है कि पिछले करीब पांच वर्षों से उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। आरोप लगाया कि ड्यूटी लगाने के बदले अधिकारियों की ओर से रुपये मांगे जाते हैं और रुपये नहीं देने पर हार्ड ड्यूटी लगा दी जाती है। इस संबंध में वह कई बार उच्च अधिकारियों को भी शिकायत कर चुका है, लेकिन अब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
कालूराम ने बताया कि रविवार सुबह जयपुर से आने के बाद परिचालक को तो छुट्टी दे दी गई, लेकिन जब उसने खुद छुट्टी मांगी तो उसे छुट्टी नहीं दी गई। इसी बात से परेशान होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment