निजी अस्पताल के डॉक्टर पर बदसलूकी के आरोप : मरीज के परिजनों से लगाए गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

 फोटो : फाइल फोटो 

पाली , 08  नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

पाली में एक निजी अस्पताल में मरीज के परिजनों से बदसलूकी के आरोप लगे है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया ।

वीडियो पाली जिले के सुमेरपुर स्थित एक निजी अस्पताल का बताया जा रहा है । मामला नवंबर का बताया जा रहा है ।

परिजनों का आरोप है कि ब्लीडिंग की समस्या से परेशान गर्भवती महिला को अस्पताल लेकर पहुंचने के बावजूद उन्हें समय पर उचित जवाब नहीं मिला। इसी दौरान डॉक्टर और परिजनों के बीच तीखी बहस हो गई।

परिजनों ने डॉक्टर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और अपमानजनक व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में भी कथित तौर पर डॉक्टर के परिजनों को लेकर अशब्द साफ तौर पर सुने जा सकते है ।

मामले में पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और राजस्थान मेडिकल काउंसिल में शिकायत भी दर्ज कराई गई है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit