फोटो : फाइल फोटो
बहरोड़ विधायक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. जसवंत यादव का सोमवार को उनके पैतृक गांव सिलपटा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे मोहित यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने उनके पार्थिव शरीर पर बीजेपी का ध्वज ओढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सीएम भजन लाल, मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और राज्य मंत्री संजय शर्मा सहित भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।
डॉ. जसवंत यादव के अंतिम दर्शन के लिए रविवार शाम से ही जसवंत नगर स्थित उनके आवास पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सोमवार सुबह भी बड़ी संख्या में लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वहीं, उनके पैतृक गांव सिलपटा में भी अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। गांव में सुबह से ही लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
बता दे कि डॉ. जसवंत यादव पिछले कई सालों से कैंसर से जूझ रहे थे। जयपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। रविवार सुबह 8:15 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली थी। इसके बाद रविवार शाम करीब 4 बजे उनका पार्थिव शरीर अलवर स्थित उनके आवास पर लाया गया था, जहां लोगों ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment