वीडियो न्यूज : करजो गांव की बेटी कोटपुतली जिले मे बनी सरपंच : ग्रामीणों ने किया गांव की बेटी का सम्मान, ग्रामीण बोले- गांव के लिए गर्व का पल

 फोटो : फाइल फोटो 

नीमकाथाना, 09  नवंबर 2026
रिपोर्ट : किशोर सिंह लोचिब 

नीमकाथाना के पाटन क्षेत्र के करजो गांव की बेटी मधु उर्फ गुड्डी यादव कोटपुतली - बहरोड जिले के नीमराना की ग्राम पंचायत अकलीमपुर में सरपंच पद के लिए हुए चुनाव में विजयी हुई है ।

मधु उर्फ गुड्डी यादव  के सरपंच बनने पर करजो गांव सहित पाटन क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का पल बताया है।  

कार्यभार ग्रहण के बाद आज गांव की बेटी मधु उर्फ गुड्डी देवी का मोटा बाबा मंदिर परिसर में सम्मान किया गया। ग्रामीणों ने माला पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

इस दौरान महिलाओं सहित ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बुजुर्ग महिलाओं ने गांव की बेटी को सरपंच बनने को महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल बताया है ।

गांव के लिए गर्व :-
ग्रामीणों ने कहा कि करजो गांव की बेटी का सरपंच बनना पूरे गांव के लिए गर्व की बात है। मधु उर्फ गुड्डी देवी पत्नी दीपक यादव उर्फ मुन्ना भाई के सरपंच बनने से गांव की बेटियों और युवाओं में भी नई प्रेरणा का संचार हुआ है।

इस मौके पर सुधीर यादव,  भगवान सहाय, नेताजी विशंभर यादव, मोहनलाल, मूलचंद यादव, सरपंच प्रत्याशी सचिन यादव, सतीश यादव, राकेश नेवी,  नरेंद्र, मनोज जांगिड़, प्रदीप आर्य यादव, बबलू यादव, कृष्ण दिल्ली पुलिस, राजेश, वीरेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, बीरबल, रामावतार यादव पंच सहित सैकड़ो महिलाएं एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit