फोटो : फाइल फोटो
जोधपुर में पीसीसी महासचिव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा के घर धनतेरस के दिन लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषण चोरी होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।
इस सबंध में उनके बेटे हर्षवर्धन सिंह ने एयरपोर्ट थाने में शिकायत दर्ज कराई है । शिकायत के अनुसार, देखने पर उनके घर की अलमारी से एक एमरल्ड रिंग, डायमंड रिंग, गोल्ड रिंग और नकदी गायब मिली।
परिवार ने घर के कर्मचारी मोहब्बत अमरवंशी और दो महिला कर्मचारियों पर संदेह जताया है। जो दादा के निधन का बहाना बनाकर बिना बताए घर में रुके थे और अब उनका फोन भी बंद आ रहा है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है । फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के दस्तावेज लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment