फोटो : फाइल फोटो
राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में 14 एवं 16 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने बबाई और खेतड़ी पंचायत समिति क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर पर्याप्त रोशनी, मतदान दलों के ठहरने व भोजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान कक्ष, परिसर और बाउंड्री के बाहर भी अतिरिक्त लाइट लगाकर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने को कहा। साथ ही मतदान एवं मतगणना कक्षों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक सामग्री नहीं रखने तथा साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने नंगली सलेदी सिंह, बड़ाऊ, रसूलपुर, गुनीनीचा, कालोटा, बबाई, गाडराटा, काली पहाड़ी एवं पपुरना के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद बबाई स्थित पंचायत समिति भवन में संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश :-
पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने मतदान केंद्रों पर कानून एवं शांति व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंन अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी ने क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment