फोटो : फाइल फोटो
हादसा कामरूप जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे हुआ है । हादसे के बाद रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। यात्रियों को बाहर निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है।
पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के CPRO ने बताया कि 11 नवंबर 2026 को सुबह करीब 06:54 बजे, जब ट्रेन नंबर 13125 कोलकाता-साइरंग एक्सप्रेस को असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर एक दूसरी ट्रेन को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था, तब लोको-पायलट गति को नियंत्रित नहीं कर सका। इसके परिणामस्वरूप उस ट्रेन का इंजन और उसके 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को कोई चोट नहीं आई है। यात्रियों को दूसरी ट्रेन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिए गए हैं और महाप्रबंधक अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment