फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना पंचायत समिति में प्रधान पद को लेकर अंदर खाने करीब एक दर्जन दावेदार अपनी दावेदारी कर रहे है । प्रधान पद चुनाव में कांग्रेस - भाजपा के दावेदार खुद की पैरवी के लिए समर्थन जुटा रहे है ।
दीपावली पर जहां सभी पर्व मनाने में लगे थे, वही दावेदार समर्थन जुटाने में व्यस्त नजर आए । पंचायत समिति सदस्य पद के लिए हुए मतदान में संभावित जीत वाले सदस्यों के घर जमावड़ा देखा गया ।
पांच ने खुद को माना दावेदार :-
जब हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज ऐप की टीम को इसकी जानकारी हुई तो हमारी सभी कार्यों को छोड़कर उक्त जगह के लिए रवाना हुई । जब हमारी टीम नियत जगह पहुंची तो दावेदार सहित कई रिश्तेदार मिले । पहले तो हमे मिठाई खिलाई गई । फिर हमसे पूछा गया आज यहां कैसे ?
हमने भी जवाब दे दिया कि हम प्रधान पद के दावेदारों के बारे में आमजन से राय जान रहे है । फिर क्या उम्मीदवार ने पूछ ही लिया कि कौन कौन है , दावेदार । हमने लगे हाथ उनका भी नाम ले लिया और कहा कि आपका नाम भी है । बस सदस्य आपका समर्थन करें तो मामला सेट हो सकता है ।
6 सदस्य तो पाने पक्ष में :-
कुछ देर इधर उधर की बात की और चाय पी । जैसे ही हमने कहा कि आपकी ( जिस सदस्य के घर पर बैठे हुए थे, उसको ) जीत तय है । इतने में दावेदार बोल पड़े इन सहित 6 जीतने वाले सदस्य आने पक्ष में है । कुछ देर में हम वहां से रवाना हो गए ।
अन्य दलों का ही समर्थन :-
ऐसे ही उस दिन हम दो और दावेदार से मिले जो अलग अलग जगह पर मिले ( घर पर नहीं ) । जिसमें दोनों दावेदारों ने संभावित माकपा , बसपा और आरएलपी सहित जीतने वाले निर्दलियों को अपने पने पक्ष में बताया ।
अगले दिन हम दो अन्य दावेदारों से मिले । जिनमें एक दावेदार एक संभावित जीत वाले सदस्य की रिश्तेदारी मे जाकर आए थे । एक होटल पर बैठकर हमने चे पी और चर्चा की । इन्होंने तो साफ कर दिया कि प्रधान हम बने या कोई और बनेगा अपना ही ।
परिणाम 20 नवंबर को :-
हालांकि पंचायत समिति सदस्य पद का परिणाम 20 नवंबर को आना है, लेकिन दावेदार संभावित सदस्यों से समर्थन मांगते देखे गए। भाजपा - कांग्रेस प्रधान पद को लेकर अपना अपना दावा कर रहे है। हालंकि माकपा, बसपा और RLP के सदस्य जितने पर समीकरण बिगड़ सकते है। हमारी हुई बात से स्पष्ट है कि अन्य दावेदार बनाए जाने पर नाराज गुट क्रॉस वोटिंग की सोच सकता है ।
बिना बहुमत भी प्रधान संभव :-
नीमकाथाना पंचायत समिति में इस बार प्रधान पद ओबीसी महिला के लिए रिजर्व है । हमारी पूरी इन्वेस्टिंग में सामने आया कि अगर दावेदार सहित नहीं बनाया गया तो बिना बहुमत के दल का भी क्रॉस वोटिंग के चलते प्रधान बन सकता है ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment