कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला : फायरिंग के बाद आतंकी फरार, हमले में 3 जवान घायल, इलाके में काउंटर ऑपरेशन शुरू

 फोटो : फाइल फोटो 

श्रीनगर, 11 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आज दोपहर एक नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों पर मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवान घायल हो गए।

हमला दोपहर करीब 2:15 बजे हुआ ।  हमलावरों ने CRPF जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) ले जाया गया है ।

CRPF के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। हमलावरों ने नाके पर तैनात जवानों को निशाना बनाया और फायरिंग के बाद मौके से भाग निकल गए। हमले के बाद CRPF जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

शुरुआती जानकारी में दो जवानों के घायल होने की बात सामने आई थी, लेकिन बाद में तीन जवानों को अस्पताल पहुंचाए जाने की जाने की जानकारी मिली है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit