फोटो : फाइल फोटो
जोधपुर जिले की बिलाड़ा पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भावी में पंच और सरपंच पद के चुनाव के दौरान मतदान पत्र बाहर लाकर ठप्पा लगाने का गंभीर मामला सामने आया था।
इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने इस मामले में कड़ा कदम उठाते हुए आगामी 15 नवंबर को पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया है।
'वन स्टेट वन इलेक्शन' के इतिहास में पहला ऐसा मौका है जब वोटिंग के बाद दोबारा चुनाव होने जा रहा है। जिसके अगले दिन यानी 16 नवंबर को उपसरपंच पद का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
इस पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और त्रुटिहीन बनाने के लिए आयोग ने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत मूल मतदाताओं को ही मताधिकार मिलेगा और इस बार पहचान के लिए बाएं हाथ की मध्य उंगली पर अमिट स्याही का निशान लगाया जाएगा।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment