हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या : आरोपियों ने घेरकर हमला किया, पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवाई

 फोटो : फाइल फोटो 

जयपुर, 12 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

जयपुर में बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी । बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर को घेरकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मार दिया । इसके बाद आरोपी कैम्पर में बैठकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके मे दशहत का महौल है ।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कांवटिया अस्पताल की मॉर्च्युरी भिजवाया। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी करवाई, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।

DCP (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया कि जोबनेर के तिबारियां के रहने वाले विजय बाजिया का मर्डर हुआ है। विजय बाजिया जोबनेर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। बुधवार रात करीब 8 बजे विजय फॉर्च्यूनर गाड़ी में जोबनेर से जयपुर आ रहा था। इसी दौरान करधनी के जगदम्बा नगर में कैम्पर सवार 4-6 बदमाशों ने उसे घेर लिया।

बदमाशों ने कैम्पर से विजय की फॉर्च्यूनर को टक्कर मार दी। बदमाशों से बचने के लिए विजय गाड़ी से उतरकर भागने लगा, लेकिन बदमाशों ने उसे घेरकर लाठी-डंडों के साथ कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महज 5 मिनट में हिस्ट्रीशीटर की हत्या कर हमलावर फरार हो गए।

वीडियो वायरल :-

हिस्ट्रीशीटर की हत्या के दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। हत्या की सूचना पर करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारों को पकड़ने के लिए ए-श्रेणी की नाकाबंदी करवाई। लेकिन अभी अपराधी पुलिस पकड़ से दूर है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit