फोटो : फाइल फोटो
राजस्थान सरकार में मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अजान होने पर अपना भाषण बीच में रोक दिया । उन्होंने अजान पूरी होने के बाद अपना भाषण फिर शुरू किया । खर्रा की इस पहल का अल्पसंख्यक समुदाय की तरफ से काफी सराहना की जा रही है ।
दरअसल, जिले के बेसवा में भाजपा जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी जरीना खान की चुनावी सभा चल रही थी । जब मंत्री झाबर सिंह खर्रा भाषण दे रहे थे तो अजान का शुरू हो गई । इस दौरान खर्रा ने अपना भाषण रोक दिया । सभी मौजूद अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मन ही मन में इस पहल की तारीफ की ।
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है । जिस पर लोग अपनी अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे है । एक धड़ा भाजपा को कोस रहा है तो एक धड़ा उनकी तारीफ कर रहा है ।
इस दौरान मंच पर सीकर से पूर्व सांसद सुमेदानंद सरस्वती, भाजपा नेता श्रवण चौधरी सहित बड़ी संख्या मे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मौजूद रहे ।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment