पंचायत चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग : यपुर की चार पंचायत समितियों में वोटिंग जारी, सुबह 10 बजे तक 15.25 फीसदी वोटिंग

 फोटो : फाइल फोटो 

जयपुर, 14 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

जयपुर में पंचायतीराज चुनाव के आखिरी चरण के लिए वोटिंग जारी है । जयपुर की चार पंचायत समितियों आंधी, बस्सी, जमवारामगढ़ और तूंगा में सुबह 10 बजे तक 15.25 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

पंचायत समिति के अनुसार स्थिति देखे तो सबसे कम वोटिंग अभी तक आंधी पंचायत ​समिति में हुई है, जबकि सबसे ज्यादा वोटिंग जमवारामगढ़ में हुई।

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि आखिरी चरण के चुनाव में चार पंचायत समिति में कुल 82 वार्ड हैं। इन 82 वार्डो में 241 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन पंचायत समिति एरिया में जिला परिषद के 13 वार्ड भी आ रहे हैं,​ जिनके लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग के लिए इन पंचायत समितियों में कुल 446 पोलिंग बूथ बनाए हैं।

सरपंच के लिए 16 को :-

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 15 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए सुबह 8 से 11 बजे तक नामांकन होंगे। 16 नवंबर को 140 ग्राम पंचायतों में सरपंच-वार्डपंच के लिए बैलेट पेपर से सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन शाम 6 बजे बाद मतगणना करके रिजल्ट जारी किया जाएगा। अगले दिन 17 नवंबर को उपसरपंच का निर्वाचन कराया जाएगा।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit