बालोतरा में चौथे चरण में मतदान जारी : ग्रामीण मतदान केंद्रों पर लाइनों से डाल रहे वोट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने लिया जायजा

 फोटो : फाइल फोटो 

बालोतरा, 14 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

बालोतरा जिले में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में मतदान जारी है । मतदान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई हैं।

जिले के रिफाइनरी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सांभरा में भी मतदान बूथ पर बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने पहुंच रहे हैं। लोग लाइनों में लग कर अपना वोट डाल रहे है ।

मतदान व्यवस्थाओं का जायजा लेने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह बूथ पर पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों पर किए गए इंतजामों का निरीक्षण किया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit