फोटो : फाइल फोटो
नीमकाथाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा निवासी हेड कांस्टेबल हर सहाय चौधरी के सम्मान में नीमकाथाना कोतवाली थाने से उनके पैतृक गांव गोवर्धनपुरा तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई । तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या मे लोग शामिल हुए ।
उनके निधन से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। हर सहाय चौधरी झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र की पचलंगी पुलिस चौकी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे।
पंचायत चुनाव में उनकी ड्यूटी सीहोड़ में लगाई गई थी। ड्यूटी पर जाते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल पचलंगी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उदयपुरवाटी के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
जवान के निधन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग और उनके पैतृक गांव में शोक की लहर छा गई। उनका शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव देह परिजनों को सौंप दी गई।
हेड कांस्टेबल हर सहाय चौधरी के असामयिक निधन से पुलिस विभाग ने अपने एक साथी जवान को खो दिया। दिवंगत जवान की अंत्येष्टि राजकीय सम्मान के साथ की गई। इस दौरान पुलिस विभाग की ओर से उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।अपने साथी जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए पुलिसकर्मियों की ओर से कोतवाली थाने से गोवर्धनपुरा गांव तक तिरंगा रैली निकाली गई।
दी अंतिम विदाई :-
तिरंगा रैली में पुलिस जवान राष्ट्रीय ध्वज के साथ शामिल हुए और अपने साथी को अंतिम विदाई दी। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया और अंतिम विदाई के दौरान अनेक जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सभी ने दिवंगत हेड कांस्टेबल हर सहाय चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई ने पूरे क्षेत्र को भावुक कर दिया।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment