रेलवे पटरी पर ब्लास्ट मामले का खुलासा : श्रीगंगानगर पुलिस ने पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से पूछताछ जारी

 फोटो : फाइल फोटो 

श्रीगंगानगर, 15 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 
श्रीगंगानगर के रामसिंहपुर के 50 जीबी के पास रेलवे पटरी पर हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के इनपुट और सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेंद्र सिंह और महक दीप कौर के रूप में हुई है। दोनों पंजाब के गुरदासपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं, वारदात में शामिल अन्य सहयोगियों को भी डिटेन किया गया है।

खुलासे की संभावना :-
पकड़े गए आरोपियों से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां गहन पूछताछ कर रही हैं। मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बीकानेर रेंज के IG ओमप्रकाश और श्रीगंगानगर SP हरिशंकर आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं। वहीं, IPS नितिन चौधरी पूरे मामले का अनुसंधान कर रहे हैं।

अब जांच एजेंसियों की नजर इस बात पर है कि ब्लास्ट के पीछे क्या वजह थी और इस वारदात में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit