फोटो : फाइल फोटो
करौली जिले में अंजनी माता मंदिर के पास महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और बेरहमी से मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात में चार आरोपियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, तड़के शौच के लिए गई एक महिला को पीड़िता बदहाल हालत में मिली। उसने तुरंत पीड़िता के परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस अधीक्षक पहुंचे :-
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल और विधायक दर्शन सिंह गुर्जर घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों ने मौका मुआयना कर पुलिस अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
एक आरोपी गिरफ्तार :-
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में अलग-अलग टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पुलिस के सामने फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने और पीड़िता को न्याय दिलाने की बड़ी चुनौती है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment