सीकर में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में मतदान जारी: सीकर की 123 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पद को लेकर मतदान, ग्रामीणों में उत्साह

 फोटो : फाइल फोटो 


सीकर, 16 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर  
राजस्थान पंचायत चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में सरपंच और पंच पद के लिए मतदान जारी। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंदों पर मतदाताओं की लाइन लग गई। ग्रामीणों में गांव की सरकार बनाने को लेकर काफी उत्साह है।
 
सीकर जिले में बलारा, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, नेछवा और रामगढ़ शेखावाटी पंचायत समितियों की 123 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पद को लेकर मतदान चल रहा है। 
 
431 बूथ बनाए:-
 
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष मोदी ने बताया कि जिले में अंतिम चरण में 431 मतदान बूथ बनाए गए है। अंतिम चरण में कुल 4 लाख 1 हजार 124 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।
 
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit