बालोतरा में सरपंच और पंच के लिए मतदान जारी : पादरू में मतदान केंद्रों का जोनल मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 फोटो : फाइल फोटो 

बालोतरा, 16 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर  

बालोतरा जिले की सिवाना विधानसभा क्षेत्र के पादरू पंचायत समिति में सोमवार को पंचायतीराज चुनाव के अंतिम चरण के तहत सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान जारी है। मतदान को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। पादरू पंचायत समिति क्षेत्र के लिए नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट एवं धोरीमन्ना उपखंड अधिकारी बद्रीनारायण बिश्नोई ने सोमवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों से मतदान संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा एवं मतदान व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न करवाने के लिए प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit