युवक की हत्या के बाद शाम 4.30 बजे शुरू हुई वोटिंग : एसडीएम और पीड़ित परिवार के बीच हुई वार्ता, शाम 4 बजे तक बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा था

 फोटो : फाइल फोटो 

धौलपुर, 16 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर  

धौलपुर जिले की सरमथुरा पंचायत समिति क्षेत्र की बरौली ग्राम पंचायत में मतदान को लेकर सुबह से सन्नाटा छाया रहा। रात में हुई हिंसा में एक युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था । शाम 4 बजे तक बूथ पर एक भी वोट नहीं पड़ा था।

प्रशासन की अपील के बाद शाम 4:19 बजे महिला मुकेशबाई और बुजुर्ग सुगनलाल मतदान करने पहुंचे। इसके साथ ही सुबह से जारी मतदान का इंतजार खत्म हुआ। पोलिंग बूथ कर्मचारियों ने गांव में घूमकर ग्रामीणों से शाम 6 बजे तक मतदान करने की अपील की।

बता दे कि रविवार देर रात सरपंच प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच विवाद के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान हुई फायरिंग में पीतम पुत्र कल्याण की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष का रिंकू घायल हो गया था। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। आक्रोशित लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर आगजनी भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली और गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit