फोटो : फाइल फोटो
जोधपुर में कचरा जलाने के दौरान कथित लापरवाही का खामियाजा एक कार मालिक को भुगतना पड़ा। कचरे में लगी आग की चपेट में पास खड़ी कार आ गई और देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।
घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के हेड ऑफिस के बाहर की है। आग से कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी है।
कार मालिक के मुताबिक, उन्होंने अपनी कार हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह की प्रतिमा के पास खड़ी की थी। इसी दौरान पास में कचरा जलाया जा रहा था। कुछ देर बाद कार के बोनट से धुआं उठने लगा और आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
महिला कर्मचारियों पर आरोप :-
कार मालिक ने कचरा जलाने का आरोप नगर निगम की महिला कर्मचारियों पर लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं भगत की कोठी थाना पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई।
गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अब सवाल यह है कि सार्वजनिक स्थान पर कचरा जलाने की अनुमति किसने दी और इस नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा?
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment