फोटो : फाइल फोटो
सवाई माधोपुर, 17 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
राजस्थान में सरपंच पद के लिए सबसे अधिक उम्मीदवार मैदान में होने के कारण चर्चा में रही सवाई माधोपुर जिले की सूरवाल ग्राम पंचायत का चुनाव परिणाम खासा दिलचस्प रहा। यहां सरपंच पद के लिए कुल 43 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई।
मतगणना के बाद शाहदत अली ने 1792 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनभर देवी को 654 मतों से हराया। मनभर देवी को 1138 मत मिले। वहीं काड़ी बाई को 657, नोमान को 200, लोकेश सैनी को 118 और घुड्डी देवी को 104 मत प्राप्त हुए।
इस चुनाव की सबसे दिलचस्प बात यह रही कि जहां 23 उम्मीदवारों को सिर्फ 1 से 10 वोट मिले। वहीं मतदान के दौरान 11 मतदाताओं ने NOTA का विकल्प चुनना बेहतर समझ।
लोकतंत्र की इस अनोखी तस्वीर ने साबित कर दिया कि चुनावी मैदान में हर एक वोट और हर एक कड़ा मुकाबला कितना मायने रखता है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment