फोटो : फाइल फोटो
गुरुग्राम , 17 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
गुरुग्राम से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। मल्टीनेशनल कंपनी फॉक्सवैगन में सालाना 50 लाख रुपये के पैकेज पर काम करने वाली 37 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अक्षिता जैन अपनी 61 वर्षीय मां शिरोमणी बजाज के साथ सांसारिक जीवन त्यागकर जैन साध्वी बनने जा रही हैं।
अक्षिता फिएट, मर्सिडीज बेंज और फॉक्सवैगन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उन्होंने IIM बेंगलुरु से MBA भी किया है। वहीं उनकी मां शिरोमणी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 37 साल से अधिक समय तक नौकरी करने के बाद चीफ मैनेजर के पद से रिटायर हुईं।
पंजाबी हिंदू परिवार से तालुक :-
दोनों मां-बेटी मूल रूप से पंजाबी हिंदू परिवार से हैं। अब वे आध्यात्मिक मार्ग अपनाकर जैन धर्म की दीक्षा लेने जा रही हैं। दीक्षा से पहले मंगलवार को जोधपुर में उनका भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा, जिसमें जैन समाज के साधु-साध्वियों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
अक्षिता के मुताबिक, AI और डेटा सेंटर से जुड़ी गतिविधियों के दौरान सूक्ष्म जीवों को होने वाली संभावित हिंसा के विचार ने उन्हें अहिंसा और करुणा के मार्ग की ओर प्रेरित किया।
एक तरफ करोड़ों का करियर और आधुनिक जीवनशैली, दूसरी तरफ त्याग, तपस्या और आध्यात्मिकता। मां-बेटी का यह फैसला अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558
Leave a Comment