सांगानेर रोड पर JDA का बड़ा एक्शन : 80 से ज्यादा मकान-दुकानों पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस जाब्ता

 फोटो : फाइल फोटो 


जयपुर, 18 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर  
राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA ) ने बुधवार को न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। 
 
JDA टीम द्वारा गुर्जर की थड़ी से सोडाला तिराहे की ओर 800 मीटर क्षेत्र में मकान-दुकानों के रैम्प, रेलिंग, टिनशेड और दीवारें तोड़ी जा रही हैं। 
 
कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने विरोध किया और पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। वहीं, शादी समारोह की सजावट हटाए जाने से एक परिवार परेशान नजर आया। 
 
कई महिलाएं अपने मकान टूटते देख भावुक हो गईं। पूरे इलाके में कार्रवाई को लेकर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। वही बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात है।
 
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit