जिला प्रमुख के लिए भाजपा की रणनीति : बालाराम मूढ़, प्रभा चौधरी और पूनम चौधरी रेस में, मतगणना के बाद होगी तस्वीर साफ

 फोटो : फाइल फोटो 


बाड़मेर, 18 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
बाड़मेर जिला परिषद में 67 साल का सूखा खत्म करने और कमल खिलाने को लेकर इस बार बीजेपी ने अपनी नई रणनीति पर काम किया है। बीजेपी के नेताओं का दावा है कि इस बार बीजेपी की बनवास खत्म हो जाएगा और जिला परिषद में बीजेपी का जिला प्रमुख काबिज होगा।
 
ऐसे में बीजेपी की ओर से बालाराम मूढ़, प्रभा चौधरी, पूनम चौधरी, खुमानसिंह सोढा और मनोहर सिंह पावड़ा जैसे मजबूत चेहरे जिला प्रमुख की दौड़ में प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
 
हालांकि, नतीजों के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पार्टी इनमें से किसी एक नाम को जिला प्रमुख पद के लिए आगे करती है या नगर निकाय की तर्ज पर किसी नए चेहरे पर मुहर लगाती है, यह देखने वाली बात होगी।
 
बता दे कि जिला परिषद सदस्य पद के लिए हुए मतदान की मतगणना 20 नवंबर को होगी।
 
खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit