पत्नी ने प्रेमी से कराई पति की हत्या : बीमा क्लेम उठाने के लिए पहले पति का कराया बीमा, फिर एक्सीडेंट का रूप देने की कोशिश की

 फोटो : फाइल फोटो 

कोटपुतली - बहरोड, 19 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर
 
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में महिला ने प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे पति की प्रेमी और उसके दोस्त से हत्या करवा दी। पत्नी ने पहले पति का एलआईसी में बीमा कराया और फिर अपने प्रेमी व उसके साथी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। आरोपियों ने हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को बाइक पर रखकर बर्डोद टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी महिला, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला बहरोड़ सदर थाना क्षेत्र के बर्डोद गांव का 11 नवंबर का है। मृतक की पहचान सतीश सैनी उर्फ लीलाराम (40) निवासी बर्डोद के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि युवक की मौत सिर में चोट लगने और खून बहने से हुई थी। चोटें एक्सीडेंट जैसी नहीं थीं। पुलिस ने पत्नी की कॉल डिटेल खंगाली तो मामले का खुलासा हुआ।

महिला ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। प्रेमी के दोस्त ने महिला के पति को मिलने के बहाने महेंद्रगढ़ बुलाया, जहां पहले से बैठे प्रेमी ने हथौड़े से सिर पर वार कर महिला के पति की हत्या कर दी। इसके बाद लहूलुहान हालत में शव को कंबल में लपेटकर बाइक पर रखा और 40 किलोमीटर दूर उसके गांव के बाहर सुनसान जगह पर फेंक दिया।

गुरुवार को पुलिस ने महिला रेखा के प्रेमी राजेश उर्फ राजू मिस्त्री (34) निवासी मुंडावर और उसके दोस्त शमशेर उर्फ शिवा उर्फ शिवम (27) निवासी बरेली (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पत्नी रेखा की तलाश की जा रही है।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit