जयपुर जिला परिषद में कांग्रेस को बहुमत : जिला परिषद की 57 में 31 सीटों पर कांग्रेस की जीत, भाजपा को 12 सीट, सांगानेर में RLP को बहुमत

 फोटो : फाइल फोटो 

जयपुर, 20 नवंबर 2026
रिपोर्ट : एडिटर 

जयपुर जिला परिषद चुनाव में 57 में 31 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। वहीं, बीजेपी के खाते में केवल 12 सीट आई है। 2 सीट पर अन्य जीते है। जयपुर जिला प्रमुख रमा चोपड़ा भी वार्ड 18 से चुनाव हार गई। उन्हें कांग्रेस के सुनील कुमावत ने हराया है।

जिले की 22 पंचायत समितियों में भी कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़ दिया है।फागी, आमेर, शाहपुरा, चाकसू, जमवारामगढ़, तुंगा, बस्सी,माधोराजपुरा, कोटखावदा, गोविंदगढ़, झोटवाड़ा, जोबनेर में बहूमत हासिल कर कांग्रेस का बोर्ड बना है।

जयपुर पंचायत समिति के 386 में से बीजेपी को 85 और कांग्रेस को 213 वार्डों में जीत मिली है। आरएलपी 61 और अन्य 20 सीटों पर जीते हैं। वहीं फागी में बीजेपी खाता भी नहीं खोल पाई।

RLP को बहुमत :-

RLP ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विधानसभा क्षेत्र मे पूर्ण बहुमत प्राप्त कर सबको चौंका दिया है। सांगानेर की जीत पर RLPसुप्रीमो और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी प्रतिक्रिया दी है ।

खबरों के लिए सिर्फ हिंदुस्तान डिजिटल न्यूज़, व्हाट्स ऐप्प No. 935847558

Related News

Leave a Comment

Submit